भाजपा के बागी नेताओं के बारे में फैसला दशहरे के बाद
नयी दिल्ली 16 अक्टूबर .वार्ता. गुजरात की नरेंद्र मोदी सरकार के विद्ध चार्जशीट तैयार करने में जुटी कांग्रेस भाजपा के बागी नेताओं को पार्टी में शामिल करने के बारे में दशहरे के बाद फैसला करेगी
भाजपा के बागी नेताओंे की कांग्रेस नेताओं के साथ एक दौर की बातचीत हो चुकी है तथा उनको पार्टी में शामिल करने या नहीं करने के बारे में राज्य नेताओं की राय लेने तथा इस फैसले से आगामी चुनाव पर पडने वाले असर का आकलन करने के लिये राज्य के प्रभारी महासचिव बी के हरिप्रसाद कल वडोदरा जा रहे हैं
श्री हरिप्रसाद ने आज इसकी पुष्टि करते हुये कहा कि वह कल वडोदरा में इस संबंध में राज्य के नेताओं से बातचीत करेंगे1 उन्होंने बताया कि दशहरे के बाद भाजपा के बागी नेताओं से एकबार फिर बात होगी और उसके बाद ही उन्हें पार्टी में शामिल करने या उनके साथ मिल कर चुनाव लडने के संबंध में फैसला लिया जायेगा
पार्टी ने भाजपा के बागी नेताओं के बारे में सभी पक्षों की राय लेने का काम श्री हरिप्रसाद. श्री पृथ्वीराज चव्हाण और श्री व्यलार रवि को सौंपा है1 भाजपा के बागी नेता श्री सुरेश मेहता और संासद वल्लभभाई कथीरिया की इन नेताओं से बातचीत हो चुकी है1 भाजपा के बागी नेताओं में 11 विधायक और दो सांसद शामिल हैं1 कांग्रेस सूत्रों के अनुसार भाजपा के बागी विधायकों ने पार्टी में शामिल होने की इच्छा जतायी है लेकिन श्री मेहता कांग्रेस में शामिल हुये बिना उसके पक्ष में प्रचार करने के लिये तैयार हैं
श्री हरिप्रसाद ने बताया कि पार्टी नरेंद्र मोदी सरकार के विरुद्ध चार्ज शीट तैयार कर रही है जिसे जल्द ही सार्वजनिक किया जायेगा1 इसमें मोदी सरकार के गलत कायोर्ं. अनियमितताओं और घोटालों का ब्यौरा दिया जायेगा
जय.सत्या.अजयप्रभु 1933वार्ता











Click it and Unblock the Notifications