गुजरात में अधिकारियों को हटाने पर भाजपा की नाराजगी
नयी दिल्ली16अक्टूबर .वार्ता. भारतीय जनता पार्टी.भाजपा.ने गुजरात में पुलिस महानिदेशक पी सी पांडे समेत आठ अधिकारियों को चुनावी ड्यूटी से हटाये जाने के चुनाव आयोग के फैसले पर नाराजगी जतायी है
भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने आज यहां नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि वह चुनाव आयोग के अधिकार पर कोई सवाल नही.खडा करना चाहते1 उसे किसी को भी हटाने का अधिकार है लेकिन आयोग को ऐसी कठोर कार्रवाई करने के कारणों का खुलासा करना चाहिये
प्रवक्ता ने कहा कि श्री पांडे के खिलाफ पंजाब के पुलिस महानिदेशक की तरह कोई आरोप नही.नही.लगाया है जिन्हें पंजाब के चुनाव से पहले हटा दिया गया था
उल्लेखनीय है कि आयोग ने श्री पांडे समेत आठ शीर्ष अधिकारियों को चुनावी ड्यूटी से हटाने का निर्देश देते हुए कल राज्य सरकार से उनके स्थान पर तैनात किये जाने वाले नये अधिकारियों नाम सुाने को कहा है1 श्री पांडे 2002 में गुजरात दंगों के दौरान अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त थे
उपाध्याय.प्रमोद.सत्या.अजय नंद1932 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications