सिम्स के जूनियर डाक्टर हडताल पर. स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई
बिलासपुर. 15 अक्टूबर .वार्ता.बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ आयुर्विज्ञानसंस्थान .सिम्स. के जूनियर डाक्टरों के अनुबंध बढाये जाने तथा बकायावेतन दिए जाने की मांग को लेकर आज हडताल पर चले जाने सेस्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से चरमरा गईं
हडताल की वजह से जूनियर डाक्टर सुबह से ही काम पर नहींआये जिससे सिम्स मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती एवं नये मरीजोंको काफी कठिनाइयोंं का सामना करना पडा1 बाह्य रोगी विभाग सेकई मरीजों को बैरंग लौटना पडा
हडताली डाक्टरों का कहना है कि सिम्स प्रबंधन ने उनक े साथकिए गए अनुबंध का नवीनीकरण नहीं किया है जिससे कई जूनियरडाक्टरों को अगस्त और सितम्बर माह से वेतन भी नहीं मिला है1 ऐसेमें ज्यादा दिन तक काम कर पाना मुमकिन नहीं है
उल्लेखनीय है कि गुरू घासीदास विश्वविद्यालय द्वारा संचालितसिम्स को निरंतर विवादों में रहने के कारण राज्य सरकार ने हाल ही में अपने नियंत्रण में लेने का निर्णय लिया है1 राजपूत.इंद्र नंद2230 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications