पावागढ़ मंदिर में कल की भगदड़ के बाद सुरक्षा बढ़ायी गयी

वडोदरा.गुजरात.15 अक्तूबर.वार्ता . पावागढ पहाडी पर बने मां कालीके मंदिर में कल हुई भगदड में 11 लोगों की मौत के बाद इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए आज सुरक्षा व्यवस्था कडी कर दी गयी

गुजरात के पंचमहल जिला में पावागढ की पहाडी में 850 मीटरऊपर बने महाकाली मंदिर की संकरी गली में कल मची भगदड में 11 लोगों की मृत्यु हो गयी थी और 30 से अधिक लोग घायल हो गये थे

जिला पुलिस अधीक्षक के अनुसार भविष्य में ऐसी किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए पुलिस सुरक्षा के अलावा गुजरात राज्य आरक्षित बल की दो कंपनियों को भी सुरक्षा में लगाया गया है

उन्होंने बताया ..हमें उम्मीद है कि लगभग पांच लाख श्रद्धालुआज इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आयेंगे1.. भीड को नियंत्रण मेंरखने और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं होने के लिए सभी उपाय किये गये हैं

इसके तीन वर्ष पूर्व मंदिर में जाने के लिए रस्सी पर बने पुल के टूटजाने से नौ लोगों की मृत्यु हो गयी थी और 19 लोग घायल हो गये थे1 जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरकार नेदुर्घटना की मजिस्ट्रेट से जांच कराने का आदेश दिया है और अब जांचके बाद ही इस भगदड़ के कारणों की सही जानकारी मिल सकेगी

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्पताल में जाकर घायलों काहाल चाल पूछा और पीडितों को एक लाख रूपये देने की घोषणा की

उन्होंने केंद्रीय वन मंत्रालय पर आरोप लगाते हुए कहा कि पावागढ मंदिर की संकरी सीढ़ियों को और चौड़ा बनाने के लिए गुजरात सरकार के प्रस्ताव पर ध्यान नहीं दिया

त्रिपाठी.जितेन्द्र.प्रभु 150

वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+