सोना साढे आठ माह के उच्च शिखर पर.चांदी स्थिर
नयी दिल्ली 15 अक्टूबर .वार्ता. विदेशों में मजबूती के समाचारों और त्योहारी मांग बढने से स्थानीय सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमते तेज होकर लगभग साढे आठ माह के उच्च स्तर पर पहुंच गयीं1 सोने में 30 रूपए की तेजी रही जबकि चांदी स्थिर रही
टोक्यो से मिले समाचारों के अनुसार यूरो के मुकाबले डालर की नरमी और कच्चे तेल की रिकार्ड तोड तेजी से आज एक सोने की कीमतें एक समय 755 डालर प्रति ट्राय औंस तक उछल गयी थीं जो जनवरी 1980 के बाद का नया रिकार्ड है
इराक और तुर्की के बीच बढते तनाव के बीच आपूर्ति में बाधा की आशंका से कच्चे तेल के भाव 84 डालर प्रति बैरल के पार चले गए हैं1 वैश्विक अर्थव्यवस्था की हालत सुधरने के संकेतों से भी सोने में निवेश के प्रति निवेशकों में उत्साह है
अंतिम समाचार मिलने तक टोक्यो में सोने के भाव न्यूयार्क में शुक्रवार के 748.40. .749.10 डालर प्रति ट्राय औंस के मुकाबले पांच डालर से अधिक ऊंचे होकर 754.00. .754.75 डालर प्रति ट्राय औंस हो गए1 टोक्यो मेंचादी भी मजबूत बोली गयी1 यह न्यूयार्क में शुक्रवार के 13.76.13.81 डालर प्रति ट्राय औंस के मुकाबले 16 से 17 सेंट की तेजी के साथ 13.94..13.98 डालर प्रति ट्राय औंस बोली गयी
स्थानीय सर्राफा बाजार में पितृ पक्ष खत्म होने के बाद से त्योहारी मांग ने जोर पकडना शुरू कर दिया है1 विदेशों में तेजी का असर यहां आज भी रहा1 सोना स्टैंडर्ड 30 पए मजबूत होकर 9700 पए प्रति दस ग्राम बोला गया जो एक मार्च के बाद का सवोच्च स्तर है1 चांदी टंच.999.हाजिर में 18200 पए पर टिकी रही
भाव पए में इस प्रकार रहे... सोना.प्रति दस ग्राम.. स्टैंडर्ड 9700 बिटुर 9650 गिन्नी.प्रति आठ ग्राम.. 7875 चांदी सिक्का.प्रति सैंकडा.. लिवाली 24100 बिकवाली 24200 चांदी.प्रति किलो... टंच.999.हाजिर 18200 साप्ताहिक डिलीवरी 18400सुभाष कैलाश पुनीतवीरेन्द्र164
वार्ता












Click it and Unblock the Notifications