भारत में दूरसंचार की तरह ऊर्जा क्षेत्र में भी निवेश की आवश्यकता.अमरीका
नयी दिल्ली 15 अक्टूबर .वार्ता. दूरसंचार क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों की साराहना करते हुये अमरीका ने आज कहा कि इस देश में इस क्षेत्र में हुये निवेश की तरह ही ऊर्जा के क्षेत्र में भी निवेश की आवश्यकता है1 स्वच्छ विकास एवं जलवायु पर एशिया प्रशांत भागीदारी की मंत्रिस्तरीय बैठक में अमरीकी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख जिम कनागटन ने कहा कि दूरसंचार के क्षेत्र में भारत में ए श्रेणी का निवेश हुआ है1 स्वच्छ तथा दीर्घकालिक विकास के लिये इसी प्रकार के निवेश की जरुरत ऊर्जा क्षेत्र में भी है1 श्री कनागटन ने बैठक में भाग लेने के बाद पत्रकारों से अमरीका की तरह ही भारत और चीन के लिये हाइड्रोकार्बन की आवश्यकता बताते हुये कहा कि इन दोनों विकासशील देशों में ऊर्जा उत्पादन और ऊर्जा के उपयोग के क्षेत्र में उन्नत तकनीक की अपार संभावनायेंें है1 उन्होंने बताया कि अमरीका ने हाईड्रोकार्बन के उपयोग में कमी लाने के लिये विस्तृत कार्यक्रम बनाया है और अगले 10 वर्षों में गैसोलीन के उपयोग में 20 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है जिससे वर्ष 2017 तक साढे आठ अरब गैलन ईधन की बचत सिर्फ वाहनों से होगी1 इंद्र.नीलिमा नंद2135 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications