भाजपा सरकार द्वारा दिये गये खनिज पट्टों की जांच हो. दिग्विजय
राजनांदगांव 15 अक्टूबर.वार्ता. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने छत्तीसगढ की भारतीय जनता पार्टी.भाजपा. सरकार द्वारा दिये गये खनिज पट्टों की जांच की मांग की है1 जिले के डोंगरगढ स्थित प्रसिद्ध बम्लेश्वरी देवी के मंदिर में दर्शन के लिये पहुंचे श्री सिंह ने पत्रकारों से कहा कि राज्य सरकार ने पिछले चार सालों में बेशकीमती महत्वपूर्ण खनिजों की खदानों को लीज पर दे दिया है. जिसके चलते आगामी पांच वषो में शायद ही कोई खनिज बचे1 उन्होंने कहा कि सरकार ने किस..किस को कौन सी लीज कब दी है. इसका पता लगाया जाना चाहिए
उन्होंने कहा कि सरकार ने अनुभवहीन लोगों को खनिजों के पट्टे दे दिये हैं और वे लोग अब पूंजी एकत्रित करने का काम कर रहे हैं1 उन्होंने आरोप कहा कि उनके पास ऐसे अनेक जानकारी आती है. जहां मंत्रियों तक के व्यवसाय में शामिल होने की बात कही जाती है
सं इंद्र जगबीर2116जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications