भारत और नाईजीरिया के बीच रणनीतिक भागीदारी का व्यापक समौता

अबुजा 15 अक्तूबर.वार्ता. भारत और नाईजीरिया ने द्विपक्षीय संबन्धों की ऐतिहासिक बुनियाद पर भविष्य में रणनीतिक भागीदारी के लिये व्यापक समौते की रूपरेखा को आज अंतिम रूप दिया

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और नाईजीरिया के राष्ट्रपति अल्हाजी उमारू मुसा यार अदुआ ने यहां .अबुजा घोषणापत्र. पर हस्ताक्षर कर दोनों देशों के बीच आपसी रिश्तों के आयाम को विस्तार देते हुये इसके दायरे में राजनीतिक. आर्थिक. व्यापारिक और सामरिक सहयोग को शामिल किया1 सात पृष्ठों के संयुक्त घोषणा पत्र मेंं दोनों देशों ने विकाशसील देशों द्वारा आपसी सहयोग को बढाते हुये विश्व व्यवस्था के लोकतंत्रीकरण को मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया है

इसमें नाईजीरिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के दावे को समर्थन देने की प्रतिबद्धता भी दुहरायी है1 इसके जवाब में भारत ने भी सुरक्षा परिषद में अफ्रीका महाद्वीप की आेर से क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व की जरूरत के मुताबिक किसी भी अफ्रीकी देश की स्थायी सदस्यता के दावे को समर्थन देने का वचन दिया

दोनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र में सुधार के बारे में आपसी सम पर कायम रहते हुये कहा है कि इसके लिये सुरक्षा परिषद में ढांचागत सुधार करना प्राथमिक और अनिवार्य है1 इस बीच दोनों पक्षों ने लघु और मध्यम श्रेणी के उद्यमों. ऊर्जा. रासायनिक खाद. रेल. कृष.ि खाद्य प्रसंस्करण. दवा और आटोमोबाइल जैसे व्यापारिक महत्व के क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढाने पर आम सहमति व्यक्त की1 निर्मल इंद्र जगबीर2234जारी वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+