आतंकवाद पर अंकुश के लिये केन्द्र राज्य केबीच तालमेल जरुरी.वामपंथी
नयी दिल्ली 15 अक्टूबर.वार्ता. पंजाब में लुधियाना के एक सिनेमा हाल में विस्फोट की कडी निंदा करते हुये प्रमुख वामपंथी दलों ने दोषयिों की शिनाख्त के लिये केन्द्र एवं राज्य के बीच बेहतर तालमेल और इनकी धर पकड के लिये सुरक्षा एजेंसियों को अधिक सतर्क .चौकस करने की जरुरत पर बल दिया है
माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष सांगठनिक निकायों ने आज यहां अलग.अलग वक्ताओं में कहा कि अजमेर में दरगाह शरीफ में विस्फोट के चंद दिनों के भीतर इस आतंकवादी हमले ने देश भर में हिंसा एवं तबाही मचाने के उग्रवादियों के मंसूबे जाहिर कर दिये है 1 ज्ञातव्य है कि सिनेमा हाल में कल रात बम विस्फोट में छह प्रवासी मजदूर मारे गए और करीब 25 लोग घायल होगए
माकपा पोलित ब्यूरो ने आतंकवादी घटनाओं के बाद दोषयिों की धर.पकड के प्रयासों को नाकाफी बताते हुये कहा कि ज्यादा महत्वपूर्ण तथा जरुरी यह है कि देश के भीतर सक्रिय आतंकवादी समूहों .उनके नेटवर्क तथा विदेशों में बैठे उनके आकाओं की शिनाख्त कर उनके खिलाफ पहले ही कार्रवाई की जाये1 पोलित ब्यूरो के वक्तव्य में इसके लिये खुफिया तंत्र तथा सुरक्षा एजेंसियों को अधिक सतर्क चौकस करने की जरुरत पर बल दिया गया
उधर भाकपा के केन्द्रीय सचिव मंडल ने इन घटनाओं के दोषयिों की शिनाख्त एवं उन्हें दंडित करने के लिये केन्द्र एवं राज्यों के बीच बेहतर तालमेल को आवश्यक बताते हुये यह चेतावनी भी दी कि उग्रवादी तत्व पंजाब में आतंकवाद को फिर से जीवित करने की कोशिश कर सकते है और उन्हें किसी भी सूरत में सिर उठाने नही दिया जाना चाहिये
राजेश.समरेन्द्र.प्रभु 185
वार्ता












Click it and Unblock the Notifications