दरभंगा में पोलियो का मरीज मिला. राज्य में पोलिया उन्मूलन को धक्का
दरभंगा 15 अक्टूबर .वार्ता. बिहार में दरभंगा जिले के मनीगाछी प्रखंडके बलौर गांव में पोलियो का एक नया मरीज मिलने से राज्य में पोलियोउन्मूलन के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान को धक्का लगा है1 सिविल सर्जन लखीन्द्र प्रसाद ने आज यहां बताया कि मनीगाछीप्रखंड के बलौर गांव के गुलाम रसूल के चार वर्षीय पुत्र मो0 उस्मान को17 सितम्बर को सर्दी..बुखार होने की शिकायत पर ग्रामीण चिकित्सक सेइलाज कराया गया था1 इलाज के दौरान उसे सूई दी गयी जिसके बादसे उसके बांया पैर लक्वाग्रस्त हो गया1 श्री प्रसाद के अनुसार बाद में 20 सितम्बर को बच्चे की एक शिशुरोग विशेषज्ञ से जांच करायी गयी जिसमें बच्चे में पोलिया वायरस पाये जाने की आशंका जतायी गयी1 उन्होंने बताया कि इसके बाद लखनऊ में भी जांच करायी गयी जिसमें बच्चे में पोलियो वायरस होने की पुष्टि हुयी है1 उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिले के कुशेश्वरस्थान.हायाघाट और किरतपुर में भी पोलियो के एक..एक मरीज पाये गये हैं1 सं0 जितेन्द्रवीरेन्द्र1514वार्ता











Click it and Unblock the Notifications