अलर्ट किये जाने पर भी पंजाब विस्फ्ोट रोकने में नाकाम रहा.केन्द्र
नयी दिल्ली 15 अक्टूबर.वार्ता. केन्द्र ने आज पंजाब सरकार पर दोषारोपण करते हुए कहा कि आतंकवादी हमले की आशंका के मद्देनजर अर्लट किये जाने के बावजूद उसने पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं किये जिसके कारण लुधियाना में एक सिनेमा हाल में हुये विस्फ्ोट में छह लोगों की मौत हुई और 33 लोग घायल हो गये
केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने राज्य की खुफ्िया एसेंजियों को अर्लट करने के बावजूद उनके असफ्ल रहने पर आलोचना करते हुये कहा कि राज्य सरकार की खुफ्िया एजेंसियां जिलों में उचित तरीके से काम नहीं कर रही है1 उन्होंने कहा कि ये एजेंसियां संबंधित लोगों को यह बताने में नाकाम रही है कि इस प्रकार की घटनायें कहां और कब हो सकती है1 उन्होंने लुधियाना विस्फोट की कडी भत्र्सना करते हुये कहा है कि पंजाब सरकार उतनी सतर्क नहीं थी जितना कि उसे होना चाहिये था
श्री जायसवाल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इस तरह के विस्फोट निश्चय ही सभी के लिये चिंता की बात है और सभी राज्य सरकारों को पुख्ता सुरक्षा उपाय करने चाहिये
गृह मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा कि राज्य सरकार को सतर्क किया गया था1 सुरक्षा कडी करने के लिये वह जिम्मेदार है1 पंजाब को कुछ सगठनों द्वारा अशांति फ्ैलाने की साजिश रचने की जानकारी दी गई थी और राज्य सरकार को इन संगठनों के प्रति सर्तक रहने के लिये कहा गया था1 उन्होंने बताया कि विस्फोट की फारेंसिक रिपोर्ट दो .तीन दिन में आ जाएगी
उन्होंने लुधियाना विस्फ्ोट को अंजाम देने वाले संगठन का नाम बताने से इंकार किया1 उन्होंने कहा कि अब तक किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है और इसकी जांच की जा रही है1 उधर गृह सचिव मधुकर गुप्ता ने यहां संवाददाताओं को बताया कि लुधियाना विस्फोट के बाद देश के सभी शापिंग माल तथा सिनेमाघरों में सुरक्षा बंदोबस्त बढाने के निर्देश दिये गये है1उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर किसी प्रकार की ढिलाई होने से जान माल की भारी तबाही हो सकती है1 उन्होंने कहा कि पुलिस सुरक्षा प्रदान करती है लेकिन इन स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को भी पुख्ता बनाना होगा तभी इस तरह की घटनाओं से बेहतर तरीके से निपटा जा सकता है
उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच पडताल चल रही है1 जांच पूरी होने पर ही पक्की तरह से कहा जा सकेगा कि इस घटना के तार हैदराबाद विस्फोट से जुडे हुये हैं या नहीं
इंद्र.नीलिमा नंद2320 वार्ता 2245












Click it and Unblock the Notifications