देश के शासन में जनता की भागीदारी होगी...हू
पेईचिंग 15 अक्टूबर.रायटर. चीन के राष्ट्रपति हू चिन ताआे ने आज कहा कि साम्यवादी शासित चीन में बढते सामाजिक दबावों और समय की जरत के मुताबिक बडे राजनीतिक सुधार किए जाएंगे और सत्ता में आम जनता की भागीदारी को सुनिश्चित किया जायेगा1 हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इन सबके बावजूद शासन व्यवस्था में ..कम्युनिस्ट पार्टी.. की श्रेष्ठता बरकरार रहेगी
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के 17वें अधिवेशन में लगभग 2200 सदस्यों को संबोधित करते हुये चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि देश की राजनीति में अब नागरिकों की भागीदारी बढाई जाएगी पर साथ में समाजवादी मूल्यों को भी शीर्ष पर बरकरार रखा जायेगा
प्रत्येक पांच वषो में होने वाली पीपुल्स कांग्रेस की इस बैठक में श्री चिन ताआे ने देश में बढते भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि भ्रष्टाचार पर हर हाल में अंकुश लगाया जायेगा और पार्टी इसके लिए सभी रास्तो पर विचार करेगी1 उन्होंने देश में बराबरी के विकास को रेखांकित करते हुये कहा कि विकास का ..वैज्ञानिक माडल.. अपनाते हुये अमीरों और गरीबों के बीच की खाई को कम किया जाएगा
पंचानन सचिन मनोरंजन 1106 रायटर.












Click it and Unblock the Notifications