कश्मीर में भीषण अग्निकांड . छह घायल
श्रीनगर .15 अक्टूबर. वार्ता. कश्मीर घाटी के श्रीनगर की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद के निकट एक इलाके में आज लगी भीषण आग में करोडो रूपये मूल्य की संपत्ति जल कर खाक हो गई
कश्मीर के मंडलीय फायर सर्विस अधिकारी सज्जाद अहमद खान ने यूनीवार्ता को बताया कि पुराने शहर के नोहता गोजवारा क्षेत्र में भीडभाड वाले चांदपुरा इलाके में स्थित एक मकान में शाम चार बजकर 25 मिनट पर आग लग गई1 उन्होंने बताया कि देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया जिससे इलाके के कम से कम 12 मकान इसकी चपेट में आ गये
श्री खान ने बताया कि आग बुाने के प्रयास में छह अग्निशमनकर्मी और इलाके के कुछ निवासी घायल हो गये1 आग पर काबू पाने के लिए 250 अग्निशमनकर्मी और 40 गाडियां मौके पर पहुंची1 उन्होंने बताया कि आग पर तीन घंटे बाद शाम सवा सात बजे काबू पाया गया
उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है1 उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों द्वारा समय पर की गई कार्रवाई के कारण आग को अधिक भीषण होने से रोक लिया गया नहीं तो आग से होने वाला नुकसान और अधिक हो सकता था
देवेन्द्र.इंद्र नंद2234 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications