मणिपुर में हडताल से जनजीवन प्रभावित
इम्फ्ाल.15अक्तूबर.वार्ता1मणिपुर राज्य के भारत में विलय के विरोध में .मणिपुर पीपुल्स लिबरेशन फ््रंट.एमपीएलएफ्.के बंद के कारण पूरे राज्य में जनजीवन प्रभावित रहा
15अक्तूबर1949 को मणिपुर को भारत संघ में शामिल किए जाने को विरोध दिवस के रूप में मनाते हुए विभिन्न अलगाववादी संगठनों के गठजोड एमपीएलएफ् ने आरोप लगाया है कि विलय के दस्तावेजों पर गलत तरीके से हस्ताक्षर कराए गए थे
हडताल के कारण रास्तों पर निजी वाहन और बसें नहीं चलीं1सभी शिक्षण संस्थान और व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी बंद रहे1सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति नहीं के बराबर रही
पुलिस सूत्रों क ेमुताबिक बंद को ध्यान में रखते हुए समूचे राज्य में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं
बहरहाल विमान सेवाआेंपर बंद का असर नहीं दिखाई दिया1इसके अलावा सभी आपात सेवाओं को भी बंद से बाहर रखा गया है
इस बीच एमपीएलएफ् ने बंद के दौरान राज्य के सभी लोगों से विरोध स्वरूप शाम सात बजे अपने घरों की बत्तियां दस मिनट तक बुाए रखने का आह्वान किया है
इस बीच एक अन्य प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलेई यावोल काना ने राज्य के शिक्षा विभाग में बडी संख्या में फ्र्जी तरीके से भर्तियां किए जाने का आरोप लगाया है
मधूलिका.सत्या.ति्रपाठी1526वार्ता












Click it and Unblock the Notifications