मैंकडोनाल्ड तीन सालों में करेगी 300 करोड़ रूपए का निवेश
नयी दिल्ली.15 अक्टूबर.वार्ता. फास्ट फूड क्षेत्र की कंपनी मैकडोनाल्ड इंडिया ने अगले तीन सालों में देश में 300 करोड़ रूपए का निवेश करने के साथ ही अपने आउटलेटों की संख्या 123 से तीन गुना बढ़ाने का फैसला किया है
कंपनी के प्रबंध निदेशक..उत्तर एवं पूर्व.. विक्रम बख्शी ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि मैकडोनाल्ड अपने विस्तार के लिये इक्विटी और कर्ज से धन जुटाएगी
श्री बख्शी ने कहा कि कंपनी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रमुखता से विस्तार करेगी1 उन्होंने कहा कि कंपनी फिलहाल 35 से 40 फीसदी की दर से विकास कर रही है1 कंपनी को उम्मीद है कि अगले तीन सालों में उसकी प्रगति की रफ्तार दोगुनी हो जाएगी
मैकडोनाल्ड ने घरेलू हवाई अड्डे पर अपना पहला आउटलेट खोला है1 श्री बख्शी ने कहा कि रेलवे क्षेत्र में अपने विकास की संभावनाएं टटोल रही है1 इसी कड़ी में वह जल्दी ही पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आउटलेट खोलने वाली है
सुभाष.पुनीत.राणा 1815वार्ता












Click it and Unblock the Notifications