टीसीएस का मुनाफा 23 फीसदी बढ़ा
मुंबई.15 अक्टूबर.वार्ता. डालर के मुकाबले रूपए की लगातार मजबूती के बावजूद साफ्टवेयर क्षेत्र की अग्रणी कंपनी टाटा कंसलटेंसी का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा पिछले वर्ष की समान अवधि के 931.32 करोड़ रूपए से 23.17 प्रतिशत बढ़कर 1147.11 करोड़ रूपए हो गया
कंपनी ने आज बंबई शेयर बाजार को बताया कि अंकेक्षित नतीजों के अनुसार आलोच्य अवधि के दौरान उसकी कुल आय पिछले साल की समान अवधि के 3681.20 करोड़ रूपए से करीब 27 फीसदी बढ़कर 4681.49 करोड़ रूपए हो गयी
टीसीएस ने बताया कि आज हुई उसके निदेशक मंडल की बैठक मेंएक रूपए प्रति शेयर पर तीन रूपए का दूसरा अंतरिम लाभांश घोषति किया है1 सुभाष महाबीर रामलाल191
वार्ता












Click it and Unblock the Notifications