विदेश. नाईजीरिया लीड मनमोहन बुश .एस सुरेश से.
परमाणु करार पर मनमोहन ने बुश से चर्चा कीअबुजा .नाईजीरिया. 15 अक्तूबर.वार्ता.भारत और अमरीका के बीच हुये असैन्य परमाणु समौते पर वामपंथी दलों के तीव्र विरोध के कारण इसे लेकर बनी अनिश्चितता के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज टेलीफोन पर अमरीकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश को इस समौते के क्रियान्वयन में देश में आ रही कठिनाइयों से अवगत कराया
दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक हुई चर्चा के बाद विदेशंमंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया .. डा सिंह ने परमाणु समौते के क्रियान्वयन की राह में आ रही कठिनाइयों से अमरीकी राष्ट्रपति को अवगत कराया1 .. डा सिंह ने श्री बुश को टेलीफ्ोन किया था लेकिन उनके एयरफ्ोर्स वन विमान में यात्रा करने के कारण संपर्क नहीं हो सका 1 बाद में अमरीकी राष्ट्रपति ने तीन दिवसीय सरकारी यात्रा पर यहां आये प्रधानमंत्री को टेलीफ्ोन किया1 बयान में दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत का विस्तृत ब्योरा नहीं दिया गया है1 इसमें कहा गया है कि दोनों नेताओं ने विश्व व्यापार संगठन.. डब्ल्यू टी आेे.. कीदोहा बैठक से संबंधित कुछ मुद्दो पर चर्चा की1 .इंद्र.नीलिमामहेंद्र2330वार्ता












Click it and Unblock the Notifications