राबड़ी ने लुधियाना विस्फोट की निन्दा की ् सरकार से मुआवजा मांगा

पटना ्15 अक्टूबर .वार्ता . बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पंजाब के लुधियाना के एक सिनेमा हॉल में विस्फोट में बिहार मूल के लोगों के मारे जाने की घटना की निन्दा करते हुए मृतकों के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की है

श्रीमती राबड़ी देवी ने इस घटना में हताहत लोगों के परिजनो के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि घटना में मारे गये बिहारी मूल के लोगों के शवों को परिजनों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जानी चाहिए और इसके लिये पंजाब और बिहार सरकार को समन्वय स्थापित करना चाहिए 1 उन्होंने कहा कि मारे गये लोगों के परिजनों को पर्याप्तमुआवजे के अलावा परिवार के एक सदस्य को नौकरी तथा घायलों के ईलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की बात है कि बिहार की नीतीश सरकार ने सत्ता संभालने से पहले नये उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा कर मजदूरों के पलायन को रोकने का जो वादा किया था उसे वह अभी तक पूरा नहीं कर पायी है जिसके कारण रोजीरोटी की तलाश में पंजाब ् असम और महाराष्ट्र आदि राज्यों में मजदूरी के लिये जाने वाले बिहार केलोगों को निशाना बनाकर हमला किया जा रहा है1 ु उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को ऐसे कमजोर और गरीब लोगों की रक्षा के लिये राज्यमें रोजगार के नये अवसर उपलब्ध कराने होगे ताकि मजदूरों का पलायन रूक सके

श्रीमती राबड़ी देवी ने कहा कि संबंधित राज्य सरकारों को भी ऐसी घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने के लिये ठोस उपाय और दोषयिों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए1 उन्होंने कहा कि कुछ मुट्ठी भर लोग ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर समाज में समरसता और सौहार्द को बिगाड़ने का काम करते है1 इसलिये इस तरह की घटनाओं का सभी तबकों द्वारा हर स्तर पर विरोध किया जाना चाहिए1 शिवा जितेन्द्र रामलाल1430वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+