नवाज शरीफ तीन साल तक स्वदेश नहीं लौट सकते. इलाही
गुजरात.पाकिस्तान. 15 अक्टूबर .वार्ता. पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री परवेज इलाही ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अभी तीन साल तक स्वदेश वापसी नहीं करेंगे
पाकिस्तानी अखबार .जंग. के अनुसार श्री इलाही ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि श्री शरीफ अपनी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग .नवाज. के कार्यकर्ताओं को स्वदेश वापसी की बात कह कर भ्रमित कर रहे है1 उन्होंने कहा कि वह अगले तीन साल तक इसी तरह ूठ बोलकर गुमराह करते रहेंगे
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की अध्यक्ष बेनजीर भुट्टों की वापसी के सवाल पर श्री इलाही ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें माफी दिये जाने के मामले को फिलहाल टाल दिया है1 ऐसे में सुश्री भुट्टो की वापसी भी टल सकती है
उन्होंने कहा कि सरकार मौलना फजलुर्रहमान से बातचीत कर रही है और भविष्य में उन्हीं के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बन सकती है
निर्मल आकाश रामलाल1929.वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications