रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की ईरान यात्रा के दौरान हत्या की साजिश


मास्को,15 अक्टूबरः रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के इस सप्ताह संभावित ईरान यात्रा के दौरान उनकी हत्या की साजिश रची जाने की संभावना जताई गई है.इंटरफैक्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि रुसी स्पेशल सर्विसेज के विश्वसनीय सूत्रों में से एक को रुस के बाहर के कई स्रोतों से सूचना मिली है कि रुसी राष्ट्रपति की तेहरान यात्रा के दौरान उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है.आत्मघाती बम हमलावरों के कई समूह हमलों की तैयारी कर रहे हैं.

रुसी संसद की सुरक्षा संबंधी समिति के एक सदस्य गेनेडी गडकोव ने कहा कि उन्हें इन रिपोर्ट में पर्याप्त विश्वसनीयता नजर आ रही है. उन्होंने कहा कि उनके लिए यह रिपोर्ट कोई बड़ा खुलासा नहीं है क्योंकि ईरान में अनेक कट्टरपंथी संगठन सक्रिय हैं,और वे उग्रवादी गतिविधियों में लिप्त हैं.

रुसी अधिकारियों के मुताबिक दिसंबर 1999 में श्री पुतिन के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही उनकी तमाम विदेश यात्राओं के दौरान कई साजिशों का भंडाफोड हो चुका है.
ईरानी विदेश मंत्रालय ने ईशारा किया है कि अमरीका और अन्य पश्चिमी देशों ने सुनियोजित ढंग से ऐसी खुफिया सूचनाएं गढ़ी हैं ताकि ईरान के परमाणु संकट को लेकर रुस के रुख में बदलाव आए और वे उस पर हमला कर सकें.

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस रिपोर्ट को दुश्मनों द्वारा छेड़ा गया मनोवैज्ञानिक युद्ध करार देते हुए इसे ईरान और रुस के संबंध खराब करने की साजिश बताया है.श्री पुतिन इस सप्ताह ईरान की ऐतिहासिक यात्रा पर जा रहे हैं जहां वह ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद के साथ शिखर बैठक में ईरान के विवादास्पद परमाणु संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए कोई समाधान निकाल सकते हैं.

श्री पुतिन 1943 में सोवियत नेता जोसेफ स्टालिन के बाद ईरान की यात्रा पर जाने वाले पहले रुसी राष्ट्रपति हैं. रुस और मास्को के राजनयिक संबंध मधुर हैं और रुस ईरान के बुशेर परमाणु संयंत्र के निर्माण में सहायता कर रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+