राज्यपाल को अनेक नेताओं ने लुधियाना बिस्फोट की निंदा की
चंडीगढ़ 15 अक्तूबर.वार्ता. पंजाब के राज्यपाल ले.जनरल.सेवानिवृत्त.एस.एफ. रॉड्रिग्ज़ ने लुधियाना बम विस्फोट घटना में जानमाल केनुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है1 घटना की भत्र्सना करते हुए जनरल रॉड्रिग्ज़ ने आज यहां अपनेएक बयान में कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हिंसा और विध्वंसकारीगतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है1 उन्होंने लोगों से अपील कीकि वे शांति एवं सद्भाव बनाए रखें और इस दु:खद घटना में हताहतहुए लोगों के परिवारों के प्रति मदद और सांत्वना का हाथ बढ़ाएं1 पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रजिंदर कौर भट्टल ने भी घटना पर दुखव्यक्त करते हुए कहा कि यह राज्य में साम्प्रदायिक सद्भाव खराब करनेका अलगाववादी ताकतों का घृणित प्रयास है1 उन्होंने लोगों से अपीलकी कि वे ऐसे तत्वों केांसे में न आएं और राज्य में शांति बनाए रखें1 केन्द्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल से मुलाकात के लिए दिल्लीरवाना होने से पूर्व श्रीमती भट्टल ने राज्य सरकार की सुरक्षा की पोलखोल दी है
रमेश.सत्या.राणा 1924जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications