रसोई का बजट हो सकता है बेकाबू
नयी दिल्ली 15अक्टूबर.वार्ता. गेंहू चावल सहित कई अन्य कृष िजिंसों केन्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी में बढोत्तरी करके सरकार ने किसानों को तो राहत देने की तो कोशिश की है लेकिन इसके साथ ही आने वाले दिनों में रसोई का बजट बेकाबू हो जाने का इंतजाम भी हो गया है
सरकार ने आगामी रबी मौसम के लिये गेहूं का समर्थन मूल्य 250 रुपये बढाकर 1000 रुपये कर दिया है 1 पंजाब और हरियाणा जैसे प्रमुख गेंहूं उत्पादक राज्यों में 4.5 फीसदी मंडी कर दो प्रतिशत आढतिया कर दो फीसदी वैट दो प्रतिशत ग्रामीण विकास कर निजी और सरकारी सभी कंपनियों को देना होता है1 पंजाब में एक प्रतिशत बुनियादी ढांचा विकास कर भी देना होता है
इस प्रकार सरकार को ही अगले मौसम में गेंहू के लिये प्रति क्विंटल कम से कम 1100 रुपये चुकाने होंगे
कहा जा रहा है कि सरकार गेहूं की एमएसपी पर 500 रुपये का बोनस भी देगी1 अगर ऐसा होता है तो परिवहन शुल्क मिलाकर सरकार को गेहूं की खरीद लागत 1200 रुपये से कम नहीं पडेगी1 निजी कंपनियां तो सरकार से अधिक ही भाव देगी
ऐसे में थोक मंडियों में जो गेहूं इन दिनों 1050..1060 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है वह अगले मौसम में 1300..1400 से कम नही मिलेगा1 इसी अनुपात में आटे और मैदे की कीमतों में भी बढोत्तरी होगी
सुभाष.कैलाश.प्रभु 1426जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications