लुधियाना स्थित श्रृंगार सिनेमाघर में विस्फोट,छह की मौत 33 घायल

लुधियाना, 14 अक्तूबरः पंजाब के औद्योगिक कस्बे लुधियाना के मुख्य इलाके में स्थित एक सिनेमाघर में आज रात हुए शक्तिशाली विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई तथा 33 अन्य घायल हो गए.

पुलिस उपमहानिरीक्षक ईश्वर सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि विस्फोट में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दो अन्य ने सीएमसी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. घायल 33 लोगों में से 20 को सीएमसी अस्पताल में जबकि बाकी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

श्री सिंह के अनुसार मारे गए लोगों में अधिकतर अन्य राज्यों के मजदूर थे जो वहां भोजपुरी फिल्म 'जनम-जनम का साथ है' देखने आए थे.पुलिस के अनुसार इस घटना में घायल होने वाले अधिकतर लोग विस्फोट के बाद मची भगदड़ के कारण घायल हुए. विस्फोटक सामग्री को सिनेमाहॉल में आगे वाली कुर्सियों की कतार में लगाया गया था. विस्फोट इतना तगड़ा था कि उससे हॉल के मुख्य द्वार पर लगे शीशे भी टूट गए.

विस्फोट रात करीब आठ बजकर 45 मिनट पर मुख्य सिनेमाहॉल श्रृंगार में हुआ. इस थियेटर में तीन सिनेमा हॉल हैं. अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में लोग यहां फिल्म देखने आए थे.

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं तथा विस्फोटक किस तरह का था इस बात का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक दल को बुला लिया गया है. पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष सतपाल गोसाइ ने घटनास्थल का दौरा किया.बाद में वे घायलों का हाल जानने के लिए सीएमसी अस्पताल भी गए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+