पाकिस्तान में विधानसभायें कार्यकाल पूरा करेंगी..अजीज

इस्लामाबाद.14 अक्टूबर.वार्ता. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शौकत अजीज ने कहा है कि देश में प्रांतीय विधानसभाये पिछले साठ साल में पहली बार अपना कार्यकाल पूरा करेंगी और इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने के बाद ही इनके लिये चुनाव कराये जायेंगे

श्री अजीज ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि देश के लोकतांत्रिक इतिहास में यह एक बडी उपलब्धि होगी और इसके उपलक्ष्य में देशव्यापी आयोजन किये जायेगे1उन्होंने कहा कि विधानसभाओं का कार्यकाल पूरा होने पर इनके भंग किये जाने की घोषणा 15 नवंबर के पहले की जायेंगी

श्री अजीज ने उम्मीद जतायी कि देश की जनता आगामी चुनाव में भी सही पार्टी को सरकार बनाने के लिये चुनेगी1उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना है और इसके लिये पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी .पीपीपी.तथा पाकिस्तान मुस्लिम लीग .नवाज. सहित सभी राजनीतिक पार्टियों से चुनाव में हिस्सा लेने के लिये बातचीत की जा रही है

श्री अजीज ने कहा कि सरकार पीपीपी की अध्यक्ष बेनजीर भुट्टो की स्वदेश वापसी पर उनसे भी इस बारे में बातचीत के लिये संपर्क करेगी1उन्होंने कहा कि सुश्री भुट्टो की वापसी से सरकार या सत्तारूढ पाकिस्तान मुस्लिम लीग में किसी को भी कोई खतरा नहीं है न ही दोनों इससे भयभीत हैं

निर्मल .प्रेम .2322 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+