कोयम्बटूर श्रृंखलाबद्ध बम विस्फ्ोट मामले में नौ और लोगों को सजा

कोयम्बटूर. 15 अक्तूबर .वार्ता. तमिलनाडु के कोयम्बटूर में 1998 में हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फ्ोट मामले की जांच कर रही विषेश अदालत ने आज यहां इस मामले में नौ और लोगों को दो से नौ वर्ष तक की सजा सुनायी

विशेष अदालत के न्यायाधीश के उथिरापथी ने इन पर एक एक हजार का जुर्माना भी लगाया1बहरहाल अदालत में इनलोगों पर आपराधिक षडयंत्र का आरोप साबित नहीं हो सका1अदालत ने उन नौ अभियुक्तों को रिहा करने का आदेश दिया जो पहले ही नौ साल की सजा काट चुके हैं1 बाकी बचे दो आरोपियों को दोबारा जेल भेज दिया गया क्योंकि इन्हें एक अन्य मामले में आजीवन करावास की सजा मिली हुयी है

इस मामले के तीन अन्य दोषयिों के खिलाफ् अदातल 18 अक्तूबर को सजा सुनाएगी 1इन्हें भी एक अन्य मामले में आजीवन कारावास की सजा मिली हुयी है1 अदालत इस मामले में अबतक 85 लोगों को सजा सुना चुकी है जिनमें से 83 अपनी नौ वर्ष की सजा की अवधि से ज्यादा समय जेल में रहने के कारण रिहा किए जा चुके हैं

14फ्रवरी 1998 में कोयम्बटूर में हुए इस श्रृंखलाबद्ध विस्फ्ोटों में 58 लोगों की जाने गयी थीं और 250 से ज्यादा लोग घायल हुए थे1हादसे में करोडों रूपए की संपत्ति भी नष्ट हुयी थी

मधूलिका नीलिमा समरेन्द्र रामलाल192

वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+