आईसीआईसीआई का निजी बैंकिंग 65 से 70 फ्ीसदी की दर से बढेगा
नयी दिल्ली.15 अक्टूबर.वार्ता.निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक के प्राइवेट बैंकिंग डिवीजन ने 65 से 70 फ्ीसदी की दर से वृद्धि की उम्मीद जताई है1 आईसीआईसीआई के प्राइवेट बैंकिंग डिवीजन के प्रमुख अनूप बागची ने आज यहंा कहा ..सेनसेक्स की उछाल और आर्थिक वृद्धि दर के मद्देनजर हमारा व्यापार 65 से 70 फ्ीसदी तक बढने की उम्मीद है1..उन्होंने कहा कि हाई नेट वर्थ वाले ग्राहकों की संख्या में 18.3 प्रतिशत की बढोत्तरी होने के अनुमानों के कारण हमे इतनी वृद्धि की उम्मीद है
श्री बागची ने कहा कि अगले छह महीनों में प्राइवेट बैंकिंग डिवीजन में 100 कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे
पुनीत.सुभाष.राणा 1754वार्ता












Click it and Unblock the Notifications