महाराष्ट्र सरकार खैरलांजी हिंसा के मामले वापस लेगी
मुंबई. 15 अक्टूबर. वार्ता. महाराष्ट्र सरकार ने पिछले वर्ष विदर्भ क्षेत्र के खैरलांजी में एक दलित परिवार की हत्या के बाद भडकी हिंसा से संबंधित मामलोंं को आज वापस लेने का फैसला लिया
उपमुख्यमंत्री आर. आर. पाटिल की रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के प्रमुख सांसद रामदास अठावले के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया
श्री पाटिल ने बताया कि इस मामलों के खिलाफ मुकदमेंं वापस ले लिये जायेंगे. जिन्होंने पहली बार अपराध किया है
श्री अठावले ने बताया कि हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और आगजनी के दस हजार मामले दर्ज किये गये थे1 हालांकि आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी थी1 उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन दरअसल स्थानीय लोगों की तात्कालिक प्रतिक्रिया थी और इसमें कोई राजनीतिक दल शामिल नहीं था
शोभित. इंद्र नंद2333 वार्ता











Click it and Unblock the Notifications