दुनिया भर में भारतीयों की मिलनसार प्रकृति प्रशंसनीय ..मनमोहन
अबुजा.15 अक्टूबर. वार्ता. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दुनिया भर के देशों में बसे भारतीयों की मिलनसार प्रवृत्ति और हर प्रकार के माहौल मेंढल जाने की क्षमता की प्रशंसा करते हुये विभिन्न देशों मेंरह रहे प्रवासी भारतीयों को आश्वस्त किया कि भारत सरकार वहां उनकी सुरक्षा को सदैव सवोच्च प्राथमिकता देगी1 श्री सिंह ने कल रात नाईजीरिया की राजधानी अबुजा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुये कहा कि भारतीय दूतावास मुश्किल परिस्थिति में भारतीयों को हर संभव मदद मुहैया करायेंगी1 प्रधानमंत्री पांच दिवसीय अफ्रंीका यात्रा के पहले चरण में कल शाम अबुजा पहुंचे थे1 नाइजीरिया में हाल में भारतीयों के अपहरण की बढी घटनाओं के संदर्भ मेंप्रधानमंत्री ने बताया कि नाइजीरिया सरकार के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें आश्वस्त किया है कि इस मामले से प्राथमिकता के आधार पर निपटा जायेगा1 उन्होंने कहा कि भारतीयों में किसी भी देश में जाकर उस समाज के मुताबिक खुद को ढाल लेने की गजब की क्षमता है 1 उन्होंने भारतीयोंंकी प्रशंसा करते हुये कहा कि इसका मूलभूत कारण हमारी सहिष्णुताऔर विभिन्न संस्कृतियों . भाषा . धर्म राजनीतिक तथा धार्मिक विचारोंंसे तालमेल बिठा लेने की क्षमता है1 पंचानन.राणा 161
जारी.वार्ता












Click it and Unblock the Notifications