नेपाल में जल्द ही होगें संविधान सभा के चुनाव.कोइराला
काठमांडू 15 अक्टूबर.वार्ता. नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने आज फिर दोहराया कि देश में संविधान सभा के चुनाव बहुत जल्द ही कराए जाएंगे
यहां तीसरे प्रवासी नेपाली सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनावों की तारीखों की घोषणा शीघ्र ही कर दी जाएगी
हाल में माआेवादियों के सरकार से अलग हो जाने से उत्पन्न राजनीतिक संकट के संदर्भ में श्री कोईराला ने स्वीकार किया कि ..अब शांति वार्ता की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है1..नेपाल में संविधान सभा के चुनाव पहले ही दो बार टल चुके हैं
गौरतलब है कि इससे पहले नेपाल में 22 नवम्बर को संविधान सभा के चुनाव होने थे1 लेकिन माआेवादी नेपाल को गणतंत्र घोषति करने तथा आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के आधार पर चुनाव कराने की मांग को नही माने जाने पर सरकार से अलग हो गए थे1 माआेवादियों का कहना है कि राजतंत्र का प्रभाव रहते पारदर्शी चुनाव संभव नही है इसलिए वह वर्तमान सरकार में ही राजतंत्र को समाप्त करने की मांग कर रहे थे1 जबकि नेपाल सरकार का कहना है कि नयी संविधान सभा के चुने जाने के बाद इस पर विचार होना चाहिए
श्री कोइराला ने हालांकि आश्वासन दिया कि सरकार का सात दलीय गठबंधन नही टूटेंगा
पंचानन.ति्रपाठी1458वार्ता












Click it and Unblock the Notifications