इराक मेें आत्मघाी हमले में छह मरे
बगदादा 15 अक्टूबर. रायटर. इराक की राजधानी बगदाद के समीप आज एक आत्मघाती हमले में अलकायदा विरोधी कबीलाई पलिस के छह सदस्य मारे गये1 पुलिस ने यहंा बताया कि बगदाद से 80 कि.मी. उत्तर में स्थित बलाड मेंहुये आत्मघाती हमले में कुछ लोग घायल भी हुये हैं1 अलकायदा की आतंकवादी गतिविधियों तथा कट्टरपंथ से निपटने के लिये सुन्नी अरब प्रांतों में सलाहुद्दीन परिषदों का गठन किया गया है1 इन परिषदों के सदस्यों पर हमले का यह सबसे पहला मामला है1 इसी प्रकार की परिषदें अनबार तथा रियाला प्रांतों में भी स्थगित की गयी है1 अमरीकी सेना ने अलकायदा की आतंकवादी वारदातों से निपटने के लिये हजारों कबीलाई जवानों और यहंा तक की सुन्नी अरब उग्रवादी गुटों के सदस्यों को शामिल कर एक पुलिस संगठन का गठन किया है1 इन कबीलाई संगठनों को सबसे ज्यादा सफलता हिंसाग्रस्त अनबार प्रांत में मिली है1 अनबार एक समय पर अमरीकी सेनाओं की क ब्रगाह माना जाता था लेकिन इन संगठनों के अस्तित्व में आने के बाद से वहां अलकायदा की वारदातों में आश्चर्यजनक रुप से कमी आयी है
पंचानन.राणा 1545रायटर











Click it and Unblock the Notifications