जलवायु परिवर्तन समौता करें भारत और चीन..पचौरी

नयी दिल्ली.15 अक्टूबर.वार्ता.जलवायु परिवर्तन के मामले पर बनी अंतर सरकारी समिति..आईपीसीसी..के अध्यक्ष आर के पचौरी ने आज कहा कि भारत और चीन के बीच पर्यावरण के बचाव के मसले पर व्यापक सहयोग करना चाहिए ताकि दक्षिण एशियाई देशों की आर्थिक समृद्धि व्यर्थ नही हो

उन्होने जलवायु परिवर्तन पर एक सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि दोनो देश आसन्न जल एवं बिजली संकट से निपटने में जुट जाए क्योंकि इन देशों में खपत पर कोई नियंत्रण नहीं है1डा.पचौरी ने कहा कि राजनीतिक कारणों क ी वजह से बिजली एवं पानी के शुल्कों को भारी सब्सिडी दी जा रही है और उनकी खपत को नियंत्रित नहीं किया जा सकता जिसकी वजह से पर्यावरण पर दबाव बढ रहा है और उसका संतुलन और पारिस्थितिकी में बाधाएं आ रही है

उन्होने कहा कि इन्ही सब कारणों की वजह से भारत एवं चीन को गहरे ताल्लुकात कायम करने होंगे ताकि आर्थिक विकास सतत बनी रहे और कार्बन उत्सर्जन स्वीकार्य स्तर पर कायम रह सके

पुनीत रामलाल191

वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+