लुधियाना में सिनेमाघर में विस्फोट . छह की मौत 20 घायल
लुधियाना 14 अक्तूबर .वार्ता . पंजाब के औद्योगिक कस्बे लुधियाना के मुख्य इलाके में स्थित एक सिनेमाघर में आज रात हुए शक्तिशाली विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गयी तथा 20 घायल हो गये
पुलिस अधीक्षक गुरप्रीत सिंह के मुताबिक विस्फोट में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीन अन्य ने सीएमसी अस्पताल ले जाते समय रास्ते मेें दम तोड दिया1 घायलों को सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है
रिपोर्ट में बताया गया कि विस्फोट रात करीब आठ बजकर 45 मिनट पर मुख्य सिनेमाहाल श्रंृगार में हुआ 1 विस्फोट के समय सिनेमाहाल में भोजपुरी फिल्म ..जनम ..जनम का साथ है ..दिखायी जा रही थी
श्रंृगार थियेटर में तीन सिनेमाहाल हैं जिनके नाम हैं ..श्रंृगार .मिनी श्रंृगार और मिधि श्रंृगार1 विस्फोट में हताहत हुए अधिकतर लोग अन्य राज्यों से आये मजदूर हैं1 अवकाश होने से बडी संख्या में ये मजदूर फिल्म देखने आये थे
वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहंुच गये हैं तथा विस्फोट किसतरह का था इस बात का पता लगाने के लिए फारेंसिक दल को बुला लिया गया है1 पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष सतपाल गोसाइ ने घटनास्थल का दौरा किया 1बाद में वे घायलों का हाल जानने के लिए सीएमसी अस्पताल गये
नीलिमा .अजय नंद224
जारी.वार्ता












Click it and Unblock the Notifications