रिजवानुर मौत की सीबीआई जांच कराये जाने का अनुरोध
कोलकाता. 15 अक्टूबर .वार्ता. कलकता उच्च न्यायालय में रिजवानुर रहमान मामले की सुनवाई केआठवें दिन आज याचिकाकर्ताआे ने इस मामलेे की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो .सीबीआई. से कराने का अनुरोध किया
याचिकाकर्ता रिजवानुर की मां किश्वर जहां के वकील कल्याण बनर्जी और एपीडीआर के वकील जायमाल्या बागची ने इस मामले की जांच केन्द्रीय एजेंसी से कराये जाने की मांग की 1हालांकि महाधिवक्ता बालाई रे ने इस मांग का विरोध करते हुए कहा कि यह मामला पहले से ही सीआईडी की निगरानी में हैं और न्यायिक जांच अभी जारी है
बाद में श्री बनर्जी ने पत्रकारों को बताया कि इस मामले में न्यायालय संभवत: कल अंतरिम फैसला दे सकता है
उल्लेखनीय है कि रिजवानुर ने एक उद्योगपति की पुत्री से अंतरधार्मिक विवाह किया था जिसके कारण पुलिस कथित रुप से उसे प्रताडित कर रही थी और कुछ दिन पहले उसका शव एक रेलवे लाइन पर संदिग्ध अवस्था में मिला था
देवेन्द्र.इंद्रमहेंद्र2045वार्ता












Click it and Unblock the Notifications