न्यायालय ने अबू सलेम के खिलाफ नया पेशी वारंट जारी किया
नयी दिल्ली 15 अक्टूबर. वार्ता. राजधानी की एक अदालत ने अंडरवल्र्ड डान अबू सलेम और तीन अन्य के खिलाफ आज फिर से पेशी वारंट जारी किये
मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट संदीप यादव ने दक्षिणी दिल्ली के एक व्यवसायी से जबरन वसूली और धमकाने के मामले में अबू सलेम .चन्द्र प्रकाश .इश्तियाक अहमद और सादिक अली के खिलाफ वारंट जारी किये
वर्ष 2002 में अबू सलेम और उसके साथियों ने व्यवसायी से एक करोड़ रूपये की मांग की थी
मजिस्ट्रेट ने मुम्बई के आर्थर रोड जेल के अधिकारियों को 21 नवम्बर को अबू सलेम को न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया
मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने गत 27 सितम्बर को अबू सलेम के खिलाफ आज के लिए पेशी वारंट जारी किया था
देवेन्द्र इंद्र जगबीर2052वार्ता












Click it and Unblock the Notifications