सिनेमा हाल तथा शांपिग माल में सुरक्षा बढाने के केन्द्र के निर्देश
नयी दिल्ली 15 अक्टूबर.वार्ता. केन्द्र ने कल रात के लुधियाना सिनेमा हाल बम विस्फोट के बाद देश के सभी शापिंग माल तथा सिनेमाघरों में सुरक्षा बंदोबस्त बढाने के निर्देश दिये है1 इस हादसे में 6 लोग मारे गये थे तथा 33 घायल हुये थे
गृह सचिव मधुकर गुप्ता ने यहां संवाददाताओं को बताया कि इन स्थानों पर किसी प्रकार की ढिलाई होने से जान माल की भारी तबाही हो सकती है1 उन्होंने कहा कि पुलिस सुरक्षा प्रदान करती है लेकिन इन स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को भी पुख्ता बनाना होगा तभी इस तरह की घटनाओं से बेहतर तरीके से निबटा जा सकता है
उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच पडताल चल रही है जांच पूरी होने पर ही पक्की तरह से कहा जा सकेगा कि क्या इस घटना के तार हैदराबाद विस्फोट से जुडे हुये है
इससे पूर्व केन्द्र ने जांच कार्य में सहयोग देने के लिये राष्ट्रीय सुरक्षा गारद की एक टीम वहां भेजी है
इस बीच इस घटना के बाद पंजाब दिल्ली तथा अन्य स्थानों पर चौकसी बढा दी गई है
शोभना.सत्या.प्रभु 171
वार्ता












Click it and Unblock the Notifications