आतंकवाद के प्रति नरम नीति से खुफिया एजेंसियों और सुरक्षबल असहाय
नयी दिल्ली 15 अक्टूबर .वार्ता. भारतीय जनता पार्टी ने देश में आतंकवाद बढने के लिये सरकार की साम्प्रदायिक. तुष्टिकरण और नरम नीति को जिम्मेदार ठहराते हुए आज कहा कि इससे सुरक्षा बल और खुफिया एजेंसियां अपने आप को असहाय महसूस कर रही है
राजस्थान में अजमेर शरीफ दरगाह के बाद कल पंजाब में लुधियाना के एक सिनेमा हाल में हुए बम विस्फोट पर गंभीर चिन्ता व्यक्त करते हुए भाजपा के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने यहां कहा कि सरकार के पहले सबूत जुटाने के निर्देश से सुरक्षा बल और खुफिया एजेंसियां अपने आप को लंगडी ..लूली महसूस कर रही है और अपना आत्मविश्वास खो रही है जबकि उनकी जानकारियों के आधार पर उचित कार्यवाही होनी चाहिये
उन्होंने गृह राज्य मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल को भी लताड लगाते हुए कहा कि वह जितना कम बोले उतना ही अच्छा है1 उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय केवल भविष्यवाणी करता है और प्रधानमंत्री कार्यालय के नीचे सीधे काम करने वालों राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जनता में भय पैदा करते है1 उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार बताये कि आतंकवाद से निपटने के लिये उसने कौन से ठोस कदम उठाये है और किस पर जवाबदेही निर्धारित की जा रही है
निगम उपाध्याय सत्या रामलाल1702.जारी.वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications