मक्का मस्जिद और अजमेर दरगाह में विस्फोट की जांच जारी.रेड्डी
हैदराबाद 15 अक्तूबर.वार्ता. अजमेर शरीफ दरगाह और हैदराबाद की मक्का मस्जिद में हुए विस्फोटों के बीच समानता की गहन जांच की जा रही है
आंध्रप्रदेश के गृह मंत्री के.जना रेडडी ने आज यहां अपराध अन्ववेषण व्यरो. सीआई डी. के भवन परिसर के उद्घाटन मौके पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि विस्फोट की दोनों घटनाओं में कितनी समानता है
उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों की पुलिस इसकी विस्तृत जांच में लगी है और इसी के तहत राजस्थान पुलिस का एक विशेष दस्ता यहां आया हुआ है
अजमेर विस्फोट में मारे गए हैदराबाद निवासी एक व्यक्ति सैदर सलीम की इस घटना में किसी तरह की संलिप्तता के सवाल पर श्री रेड्ढी ने कहा कि राज्य पुलिस के पास इससे संबंधित कोई जानकारी नहीं है
उन्होंने कहा कि सलीम के बारे में सरकार व्यापक जांच करा रही है और यदि यह साबित हो जाता है कि इसमें सलीम का कोई हाथ नहीं था तो आंध्र प्रदेश सरकार राजस्थान सरकार से सलीम के परिजनों को अनुग्रह दिलवानेके लिए बात करेगी
अजमेर विस्फोट में सलीम का हाथ होने के संदेह पर उसके परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि पर रोक लगा दी गयी थी
राजस्थान सरकार ने विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच.पांच लाख पए की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की है
मधूलिका.सत्या.समरेंद्र.ति्रपाठी163
वार्ता












Click it and Unblock the Notifications