नवाज की लंदन वापसी पर कोई फैसला नहीं..अजीज
इस्लामाबाद..15 अक्तूबर..वार्ता..पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शौकत अजीज ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सऊदी अरब से लंदन वापसी के बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया गया है
श्री अजीज ने कहा कि सऊदी सरकार से समौते के तहत श्री शरीफ अभी भी सऊदी अरब में ही मौजूद हैं
गत नौ अक्तूबर को श्री शरीफ के पुत्र हसन शरीफ ने एक समाचार चैनल को बताया था कि पूर्व प्रधानमंत्री 15 से 30 नवंबर के बीच स्वदेश लौटेंगे
पाकिस्तान मुस्लिम लीग..नवाज.. के सूत्रों के अनुसार सऊदी सरकार ने श्री शरीफ को ईद के बाद देश छोडने की अनुमति दे दी है
श्री शरीफ की पत्नी कुलसुम नवाज ने भी पुष्टि की है कि उनके पति इस महीने की 17 या 18 तारीख को लंदन लौटेंगे
आकाश रामलाल1708वार्ता












Click it and Unblock the Notifications