भारत अगली पीढी का सुपर कंप्यूटर बनाने की पहल करे.भाटकर

कोच्चि.15 अक्तूबर .वार्ता. स्वदेशी तकनीक से देश के पहले सुपर कंप्यूटर का ईजाद करने वाले भारतीय वैज्ञानिक डा.विजय भाटकर ने कहा है कि विश्व में तेजी से विकसित हो रही प्रौद्योगिकी के मद्देनजर भारत को अगली पीढी का सुपर कंप्यूटर तैयार करने की पहल करनी चाहिए

डा0 भाटकर ने आज यहां .राष्ट्रीय स्वावलंबन सप्ताह .के मौके पर ..स्वश्रय भारत. सम्मेलन में कहा कि उच्च क्षमता वाले सुपर कंप्यूटर विकसित करने के लिए सरकार को करीब एक करोड रूपए की आर्थिक सहायता देनी चाहिए

उन्होंने कहा कि नयी पीढी के सुपर कंप्यूटरों के आ जाने से नैनो टेक्नोलाजी. समद्र विज्ञान. अंतरिक्ष कार्यक्रमों और मानव विज्ञान के क्षेत्र में देश काफ्ी प्रगति कर सकेगा

उन्होंने कहा कि इस समय केवल जापान.अमरीका और चीन के पास ही सुपर कंप्यूटर विकसित करने की प्रौद्योगिकी है ऐसे में भारत को अगले तीन वषो में इनकी कतार में शामिल होने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि दूसरों से प्रौद्योगिकी हासिल करने की बजाए बेहतर यह होगा कि देश इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने

मधूलिका सत्या समरेन्द्र रामलाल1454वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+