चू पुलिस ने कांग्रेसियों के विरुद्ध किये मुकदमें दर्ज

चू. 15 अक्टूबर .वार्ता. राजस्थान के चू में दलितों पर हो रहे कथित अत्याचार के विरोध में जिला कलेक्टर आवास के सामने कांग्रेस के समर्थन से दलित संघर्ष समिति द्वारा चलाये जा रहे महापडाव के दौरान आज पुलिस से डप होने तथा उपपुलिस अधीक्षक को धरना स्थल से भगाने के बाद पुलिस ने आंदोलनकारियों के विरुद्ध मामले दर्ज किये

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गश्त के दौरान उपपुलिस अधीक्षक नेविल क्लार्क को सूचना मिली कि कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे 100..150 प्रदर्शनकारियों ने रास्ता रोककर आवागमन बाधित कर रखा है जिस पर पुलिस उपअधीक्षक दल बल के साथ मौके पर पहुंचे तो उग्र प्रदर्शनकारी जिनमें दलित संघर्ष समिति के संयोजक सीताराम लुगरिया ्कांग्रेस की पूर्व मंत्री हमीदा बेगम. ब्लाक अध्यक्ष राधेश्याम चोटिया.ताराचंद बुडानिया. कांग्रेस के डुंगरमल सैनी व तनवीर खां के अलावा अनेक आंदोलनकारी भी शामिल थे ने उपपुलिस अधीक्षक व जाब्ते के साथ धक्का मुक्की कर राजकार्य में बाधा पहुंचाई तथा जिप्सी की चाबी निकालकर भाग गये

इस पर पुलिस ने आंदोलनकारियों तथा कांग्रेस नेताओं के विरुद्धमामला दर्ज किया है1 आंदोलनकारियों का यह कहना है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री राजेन्द्र राठौड को कालांडा दिखाने के लिये वे पडाव स्थल के पास खडे थे और पुलिस ने जबर्दस्ती आंदोलनकारियों को पडाव स्थल से उठाने तथा डराने धमकाने की कार्यवाही की

उल्लेखनीय है कि गत नौ अक्टूबर से दलित अत्याचार के विरोध में यहां महिलायें व पुष आमरण अनशन पर बैठे हुये हैं

सं.इंद्र नंद2129 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+