यूको बैंक का पहली छमाही मेंं शुद्ध लाभ 50 फीसदी बढा
कोलकाता. 15 अक्टूबर. वार्ता. सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक को 2006..07 की पहली छमाही में 243.40 करोड रुपए की शुद्ध लाभ हुआ जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 162.21 करोड रुपए की तुलना मेंं 50.05 प्रतिशत अधिक है
बैंक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एस के गोयल ने आज छमाही परिणामों की घोषणा करते हुए कहा कि आलोच्य अवधि में यूको बैंक का कुल कारोबार पिछले साल के 98 हजार 272 करोड रुपए की तुलना में 20.07 प्रतिशत बढकर एक लाख 17 हजार 994 पर पहुंच गया
उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के बैंक का शुद्ध लाभ पिछले साल की समान अवधि की तुलना मेंं 30.02 प्रतिशत बढकर 132 करोड रुपए पर पहुंच गया
पुनीत.नंद2028 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications