पासपोर्ट बनाने के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने वाले दो गिरफ्तार

तिरूचिरापल्ली 14 अक्तूबर .वार्ता .तमिलनाडु के तिरूचिरापल्ली में पुलिस ने एक महिला को फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल कर पासपोर्ट लेने में मदद करने के आरोपी दो लोगों को गिरफ्तार किया है जो यहां के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारी हैं

पुलिस ने बताया कि तंजावुर निवासी रीना उर्फ तासिमा मरियम नाम की महिला ने तत्काल योजना के तहत पासपोर्ट के लिए अर्जी दाखिल की थी1 अधिकारियों ने जांच के बाद पाया कि आवेदन के लिए जमा दस्तावेज फर्जी हैं

आरपीआे अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज की1 उसके बाद रीना को गिरफ्तार किया गया1 उसके इकबालिया बयान के आधार पर पुलिस ने दुरईराज और विजयनिर्मला को गिरफ्तार किया1 दोनों यहां के आरपीआे के कर्मचारी हैं

पुलिस को तंजावुर जिले के आेराथनाड के इलाम्पारिथि और तिरूचिरापल्ली जिले के शिवकुमार नाम के ट्रैवल एजेंट की तलाश है1 इन दोनों पर आवेदनकर्ता के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाने में मदद करने का आरोप है

नीलिमा.अजय नंद1932 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+