कोलंबिया में खान दुर्घटना में 21 मरे. 16 लापता
बागेटा. 14 अक्टूबर .रायटर . कोलंबिया में कौका प्रांत के सौरेज नगर में सोने की एक खुली खान में हुए भूस्खलन में कम से कम 21 खनिकों की मौत हो गयी है तथा 24 अन्य घायल हो गये और 16 अन्य लापता हो गये
रेडक्रास की स्थानीय शाखा के प्रवक्ता कालोस मारगुयेज ने यहां बताया कि कल तडके हुई इस दुर्घटना में अभी तक 21 के मारे तथा 16 के लापता होने की खबर है1 भारी बारिश के कारण बचाव एवं राहत कार्य रोक दिया गया है जिसके आज मौसम में सुधार होने के साथ ही शु हो जाने की संभावना है
प्रवक्ता के अनुसार करीब 24 घायल श्रमिकों का ईलाज कराया गया है1 जानकारी के अनुसार छुट्टियों के दिन इन खानों में नियमित कार्य बंद रहता है उस समय श्रमिकों कोसोना खोजने की छूट होती है
सुमन.सचिन.ति्रपाठी1156रायटर












Click it and Unblock the Notifications