गेहूं.चने में तेजी.चीनी स्थिर.खाद्य तेलों में मिला जुला रूख
नयी दिल्ली 14 अक्टूबर .वार्ता. स्थानीय मंडियों में गत सप्ताह नयी फसल की आवक बढ़ने से मूंगफली तेल में 900 रूपए प्रति क्विंटल की जोरदार गिरावट रही1 गेहूं और चने में मजबूती का रूान रहा1 चीनी स्थिर रही
अनाज..सरकार ने गत सप्ताह आगामी रबी मौसम के लिये गेहूं का समर्थन मूल्य 750 रूपए से 250 रूपए बढाकर 1000 रूपए प्रति क्विंटल कर दिया1 जौ का समर्थन मूल्य भी 565 रूपए से 85 रूपए बढाकर 650 रूपए प्रति क्विंटल कर दिया1 धान पर सरकार ने 50 रूपए का बोनस घोषति किया है
सरकार ने आगामी त्योहारी सीजन मेंं चावल की कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिये गैर बासमती चावल के निर्यात पर प्रतिबंध का अहम फैसला किया है1 आटे और मैदे के निर्यात पर भी रोक लगा दी गयी है
कारोबारियों का कहना है कि गेहूं का समर्थन मूल्य बढने की खबर के बाद आटा मिलों की आेर से खरीदारी तेज हो गयी है1 वैसे ही आगामी त्योहारी मौसम और सर्दियों में इसकी खपत अधिक हो जाती है
मांग तेज रहने से मिल क्वालिटी गेहूं के भाव 1050..1060 रूपए पर 50 से 55 रूपए प्रति क्विंटल उछल गए1 आटे के दाम भी 1060 रूपए पर 70 रूपए ऊंचे हो गए1 मैदे में भी 1200..1210 रूपए पर 55 रूपए की तेजी रही1 रवा सूजी भी 50 से 90 रूपए तेज होकर 1350.. 1350 रूपए प्रति क्विंटल बोले गए1 चावल में भी मजबूती रही
सुभाष जगबीर1516जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications