ईद के बाद लाल मस्जिद फिर होगी लाल

इस्लामाबाद.14 अक्टूबर.वार्ता. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद तालिबानी कट्टरपंथियो का अड्डा रही लाल मस्जिद ईद के बाद एक बार फिर से लाल रंग में रंगी जाएगी1मस्जिद का रंग बदलने की तमाम कोशिशों के बाद किसी एक रंग पर सहमति नही बनने के बाद सरकार मस्जिद का असल लाल रंग ही बहाल करने पर सहमत हो गई है

पाकिस्तानी गृह मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से अखबार दि डान नेे बताया कि हाल ही में लाल मस्जिद को कट्टरपंथियों से छुटकारा दिलाने के लिए सेना द्वारा चलाये गये अभियान के बाद दो दफा लाल मस्जिद का रंग बदलने की कोशिश की गई लेकिन रंग पर एक राय नही बन पाने के बाद अंतत: सरकार लाल मस्जिद पर लाल रंग कराये जाने पर सहमत हो गई है

अधिकारियों ने नाम उजागर नहीं किये जाने की शर्त पर बताया कि ईदउलफितर के बाद लाल मस्जिद पर लाल रंग कराया जायेगा 1 उन्होंने बताया कि इस संबंध में निर्णय गृह मंत्रालय में एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया

अधिकारियों के अनुसार गृह मंत्रालय ने लाल मस्जिद पर लाल रंग का पैंट किये जाने का जिम्मा राजधानी विकास प्राधिकरण .सीडीए. को सौंपा है 1 वर्तमान में लाल मस्जिद का रंग मटमैला है जिसे सीडीए ने ही जुलाई के मध्य में सैन्य अभियान के बाद किया था 1 लेकिन जब 27 जुलाई को मस्जिद को फिर से खोला गया तो मस्जिद के पुराने मौलबियों के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन कर मस्जिद का असल रंग बनाये रखने की ही मांग की थी

इस बीच गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने सीडीए को मस्जिद में मरम्मत कार्य कराये जाने के निर्देश भी दिये है

देवेन्द्र.सचिन.ति्रपाठी1304वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+