पांच सालों में 497 अरब डालर का हो जाएगा पेट्रोलियम निर्यात
नयी दिल्ली.14 अक्टूबर.वार्ता. कच्चे तेल की बढ़ती वैश्विक कीमतों के बावजूद अगले पांच सालों में देश से पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात लगभग 497.01 अरब डालर का हो जाएगा
उद्योग एवं वाणिज्य संगठन एसोचैम की साल 1999..00 से 2006..07 के बीच पेट्रोलियम व्यापार पर जारी अध्ययन रिपोर्ट के मुताबिक पिछले तीन सालों में भारत से पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात 73 फीसदी की दर से बढ़ा है1 इस दौरान पेट्रोलिय तेल और ल्युबि्रकेंट का आयात 40.6 प्रतिशत की दर से बढ़ा है
एसोचैम का कहना है कि अगर यही दर बरकरार रहती है तो अगले छह सालों में तेल निर्यात का मूल्य इसके आयात के पार चला जाएगा1 वास्तव अगर चालू वित्त वर्ष की ही बात की जाए तो अप्रैल में जहां पेट्रोलियम आयात 11.4 फीसदी की दर से बढ़ा वहीं निर्यात की वृद्धि 89 प्रतिशत की रही है
एसोचैम के अध्यक्ष वेणुगोपाल धूत का कहना है कि हालांकि देश की ऊर्जा संबंधी जरूरतें बढ़ रही हैं.बावजूद इसके सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की रिफाइनरियों द्वारा क्षमता विस्तार से पेट्रोलियम पदाथो के निर्यात की वर्तमान दर बनाए रखने में मदद मिलेगी
सुभाष.लखमी1722जारी/वार्ता












Click it and Unblock the Notifications