शेयर बाजारों पर असर पड सकता है तिमाही के नतीजों का
नई दिल्ली. 14 अक्तूबर. वार्ता. विदेशी संस्थागत निवेशकों की आेर से भारी लिवाली की बदौलत बम्बई स्टाक एक्सचेंज.बीएसई. के संवेदी सूचकांक.सेंसेक्स. और नेशनल स्टाक एक्सचेंज.एनएसई. के निफ्टी सूचकांक ने शुक्रवार को समाप्त हुए कारोबारी सप्ताह में ऊंचाई के रिकाडो की डी लगा दी और सेंसेक्स ने 18 हजार अंक को भी पार कर नया इतिहास रच डाला
बाजार के जानकारों ने इतनी तेजी के बाद तकनीकी सुधार से इनकार नहीं किया लेकिन उनका मानना है कि कंपनियों के चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के आने वाले नतीजों पर उनके समूह के शेयर भाव निर्भर रह सकते हैं1 सीमेंट.दूरसंचार और इस्पात कंपनियों के अच्छे नतीजे आने की संभावना व्यक्त की जा रही है1 अमरीकी फेड के ब्याज दरों में कटौती से नगदी की प्रचुरता के कारण विदेशी संस्थागत निवेशकों की आेर से धन प्रवाह की गति तेज बनी रह सकती है1 अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उछाल मार रही कच्चे तेल की कीमतों से भी शेयर बाजार प्रभावित हो सकते हैं1शुक्रवार को कच्चा तेल 84 डालर प्रति बैरल से ऊपर नये रिकार्ड पर पहुंच गया था
.सेंसेक्स.ने समाप्त हुए कारोबारी सप्ताह में कुल 645.68 अंक और नेशनल स्टाक एक्सचेंज.एनएसई. के निफ्टी सूचकांक ने 242.40 अंक की बढत ली1मंगलवार से गुवार तक लगातार तीन दिन सेंसेक्स ने एक के बाद एक नये रिकार्ड बनाए
कैलाश. प्रकाश120
वार्ता












Click it and Unblock the Notifications