हरियाणा के पत्रकार परिवार को आर्थिक सहायता
करनाल 14 अक्तूबर .वार्ता. हरियाणा के वित्त आबकारी एवं कराधान मंत्री बीरेन्द्र सिंह ने पत्रकार जयकुमार के परिवार को दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता अपने ऐच्छिक कोष से देने की आज घोषणा की
श्री सिंह ने यहां हरियाणा पत्रकार संघ की आेर से आयोजित एक समारोह में खरखौदा के एक पत्रकार की गिरफ्तारी की निंदा करते हुये इस मामले की जांच कराने की भी घोषणा की1 उन्होने कहा कि समाज और देश को सही दिशा की आेर ले जाने में प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है और इसे बनाए रखने के लिए पत्रकारों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करना चाहिए
उन्होंने कहा कि यदि प्रेस रचनात्मक भूमिका निभाए तो देश के विकास में अभूतपूर्व योगदान दे सकते हैं1 हरियाणा में हुए विकास के संदर्भ में उन्होंने बताया कि प्रदेश आज खुशहाली के दौर से गुजर रहा है1 अरूण समरेन्द्र जगबीर1816वार्ता












Click it and Unblock the Notifications