मनमोहन सिंह नाईजीरिया पंहुचे
अबुजा.14 अक्टूबर.वार्ता.प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज पांच दिवसीय अफ्रीका यात्रा के पहले चरण में आज शाम नाईजीरिया की राजधानी अबुजा पंहुचे
डा सिंह ने दिल्ली से रवाना होने के पहले संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उनकी यात्रा का मकसद नाईजीरिया और दक्षिण अफ्रीका के साथ ऐतिहासिक संबन्धों को व्यापक आयाम देते हुये द्विपक्षीय सहयोग को मजबूती प्रदान करना है
उन्होंने कहा कि उनकी इस यात्रा से न सिर्फ नाईजीरिया के साथ द्विपक्षीय संबन्ध मजबूत होंगे बल्कि इसका व्यापक पैमाने पर सभी अफ्रीकी देशों के साथ भारत के संबन्धों पर भी सकारात्मक असर पडेगा1इस दौरान डा सिंह कल नाईजीरिया की संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे1यात्रा के दौरान वह यहां के राष्ट्रपति अल्हाजी उमारू मूसा यर अदुआ सहित देश अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे
निर्मल.नंद2032 जारी.वार्ता












Click it and Unblock the Notifications