कर्नाटक में सडक दुर्घटना में किशोर समेत चार की मौत
शिमोगा. 14 अक्टूबर .वार्ता. कर्नाटक में शिमोगा के बाहरी इलाके मल्लिगेनाहल्ली में कल रात राज्य परिवहन निगम की एक बस और ट्रेक्टर की भिडंत में एक किशोर समेत चार लोगों की मौत हो गई
पुलिस ने आज यहां बताया कि बस शिमोगा से हरनहल्ली जा रही थी1 दुर्घटना में बस में सवार दो लोगों की घटनास्थल की ही मौत हो गई और दो ने बाद में अस्पताल में दम तोड दिया
पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त हुसैन .15. रूद्रेश .38. करीबासप्पा .36. और राजू .40. के रूप में हुई है
प्रकाश अजय लखमी1436वार्ता1428












Click it and Unblock the Notifications